Homeझारखंडजनता की परेशानियों का निदान करना ही सरकार की प्राथमिकता, CM चंपई...

जनता की परेशानियों का निदान करना ही सरकार की प्राथमिकता, CM चंपई ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CM Champai Soren in Saraikela: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। हमारी सरकार का हमेशा से प्रयास रहा है कि जनता की परेशानियों का निदान कर सकें।

मुख्यमंत्री ने यह बात गुरुवार को सरायकेला-खरसांवा जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा (Jillinggora) में मुलाकात करने आए लोगों से कही।

इस मौके पर लोगों ने अपनी समस्याओं और परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का त्वरित और यथोचित निराकरण होगा।

इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि उनके सुख-दुःख में सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी है।

उन्होंने कहा कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अधिकारियों का दल आपके दरवाजे पर पहुंचा और आपकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनकर उसका समाधान किया। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। क्योंकि, यह आपकी सरकार है। हम सभी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं। क्योंकि, आपकी भागीदारी से ही राज्य का विकास संभव है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...