पहले प्रेमी के साथ हुई फरार , अब सीमा ने ससुराल में फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस भी…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Suicide: पैका हरड़ाबेड़ा (Hardabeda) निवासी अनिल मुंडा की पत्नी सीमा देवी (28) ने शनिवार की सुबह में अपने ससुराल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

शुक्रवार की रात में ही सीमा अपने ससुराल पहुंची थी। घटना के समय अनिल मुंडा अपने माता-पिता को लाने के लिए जाहेरा गया था।

सीमा के दोनों बच्चे प्रीतम मुंडा और आशीष मुंडा घर के बाहर खेल रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा (Angada) थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची।पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। शव को Post Mortem के लिए रिम्स भेजा गया। ज्ञात हो कि 10 अगस्त 2023 को सीमा देवी अपने पति को छोड़कर सिल्ली थाना क्षेत्र के चांगड़ू निवासी अपने प्रेमी राजू पंडित के साथ फरार हो गई थी। इसके बाद से वह अनिल के घर नहीं लौटी थी।

अनिल CIT के पास एक कुर्सी फैक्टरी में मजदूरी करता है। बात दें कि राजू पतराहातू में एक अल्मुनियम दुकान में काम करता है। इस मामले को लेकर अनगड़ा थाना में अनिल मुंडा ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी। वर्ष 2015 में अनिल की शादी बोंगईबेड़ा बानपुर के सीमा देवी के साथ हुई थी।

Share This Article