Homeझारखंडधनबाद में दिनदहाड़े रिटायर्ड कर्मी से तीन लाख की लूट

धनबाद में दिनदहाड़े रिटायर्ड कर्मी से तीन लाख की लूट

Published on

spot_img

Dhanbad Loot: झरिया (Jhariya) थाना क्षेत्र के दुखहरणी मंदिर के समीप Jharia-Dhanbad मुख्य मार्ग पर बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने तीन लाख रुपए की छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधी Pulsar बाइक पर सवार थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि BCCL के रिटायर्ड कर्मी कृष्णा चौधरी अपनी बेटी की शादी के लिए झरिया बाटा मोड़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से तीन लाख रुपये निकाल ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ उनकी बेटी भी थी।

इसी दौरान जैसे ही ऑटो से कृष्णा चौधरी और उनकी बेटी दुखहरणी मंदिर के समीप उतरे, घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने पैसे से भरे थैले को उनकी बेटी के हाथों से छीन कर फरार हो गए।

अपराधियों की छीना झपटी की वजह से Krishna Chaudhary की बेटी सड़क पर भी गिर गई। जिससे उसकी हाथों में चोट आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना झरिया थाना को दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची झरिया थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित कृष्णा चौधरी ने बताया कि 11 मार्च को उनकी बेटी की शादी है। शादी की खरीदारी के लिए वह पैसे निकाल कर घर लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने उनकी बेटी के हाथ से पैसे से भरा थैला छीनकर फरार हो गए।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...