HomeUncategorizedदिल्ली दंगा केस में 'शाहरुख' की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को...

दिल्ली दंगा केस में ‘शाहरुख’ की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Delhi Riots Case: दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) की जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने आज चार साल पुराने 2020 के दिल्ली दंगा मामले के आरोपित शाहरुख पठान की जमानत याचिका पर सुनवाई की।

बेंच ने Delhi Police को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई की तारीख 16 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

आरोपित शाहरुख पठान की ओर से वकील खालिद अख्तर पेश हुए। इससे पहले कड़कड़डूमा कोर्ट शाहरुख पठान की जमानत याचिका खारिज कर चुका है।

वकील अख्तर ने बेंच के समक्ष कहा कि इस मामले में Trial में काफी देर हो रही है। शाहरुख पठान पिछले तीन साल और नौ महीने से हिरासत में है। अब तक अभियोजन पक्ष के केवल दो गवाहों के ही बयान दर्ज किए गए हैं। एक चार्जशीट और तीन पूरक चार्जशीट दाखिल की गई हैं। अभियोजन पक्ष के 90 गवाह हैं। उन्होंने कहा कि इस केस में अधिकतम सजा दस साल है।

उल्लेखनीय है कि 24 दिसंबर 2021 को कोर्ट ने सभी आरोपितों के खिलाफ हत्या की कोशिश, दंगा फैलाने और गैरकानूनी भीड़ का हिस्सा होने से संबंधित धाराओं के तहत आरोप तय किया था।

शाहरुख को उत्तर प्रदेश के शामली से तीन मार्च, 2020 को गिरफ्तार किया गया था। Delhi Police ने उसका रिवाल्वर, तीन कारतूस और मोबाइल फोन उसके घर से बरामद किया था।

दिल्ली हिंसा के दौरान शाहरुख का हेड कांस्टेबल दीपक दहिया पर रिवाल्वर तानने वाला फोटो Viral हुआ था। फरवरी 2020 में हुई हिंसा में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 200 लोग घायल हुए थे।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...