महाराष्ट्र में JDU नेता ने अलग पार्टी बनाने का किया ऐलान, ‘INDIA’ गठबंधन से…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JDU Leader Announced to Form Separate Party: राष्ट्रीय स्तर पर जनता दल यूनाइटेड ने ‘INDIA‘ गठबंधन को छोड़कर BJP के साथ जाने का फैसला किया।

विधिवत जनता दल यूनाइटेड के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) INDIA गठबंधन छोड़कर NDA में शामिल हो गए हैं। इससे INDIA गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। नीतीश कुमार के फैसले से INDIA गठबंधन भी कमजोर हुआ है।

हालांकि, Nitish Kumar के गठबंधन से अलग होने से न सिर्फ INDIA INDIA के नेता बल्कि जदयू के नेता भी नाराज हैं। नीतीश कुमार के इस फैसले का असर महाराष्ट्र जदयू में पड़ा है। महाराष्ट्र में JDU नेता और विधायक कपिल पाटिल ने पार्टी छोड़ने और नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। विधायक कपिल पाटिल महाराष्ट्र के अहम नेता हैं। वह जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव हैं। कपिल पाटिल नीतीश कुमार के फैसले से नाखुश हैं।

उनका मानना है कि प्रगतिशील ताकतों को BJP के साथ नहीं जाना चाहिए। इसलिए उन्होंने JDU छोड़ने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि कपिल पाटिल नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे। कपिल पाटिल के इस फैसले से राज्य में JDU का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

कपिल पाटिल ने यह भी साफ किया है कि वह INDIA अलायंस के साथ बने रहेंगे। इस संबंध में कपिल पाटिल ने कल प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि Nitish Kumar ने अपनी भूमिका बदल ली।

इसके बाद मेरी मुलाकात उद्धव ठाकरे से हुई। खुद शरद पवार ने भी मुझे मिलने के लिए बुलाया था। भले नीतीश कुमार BJP के साथ चले गए हैं, हम उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ हैं। हमारी कई बैठकें हुई हैं। कपिल पाटिल ने बताया कि जो लोग BJP विरोधी हैं, वे हमारा समर्थन करेंगे। महाराष्ट्र के इस नेता ने जैसा संकेत दिया है, उसके मुताबिक इस तरह की स्थिति अन्य राज्यों में भी पार्टी के सामने आ सकती है।

Share This Article