जामताड़ा के जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई नेताओं ने थाना BJP का दामन, बाबूलाल ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Congress MLAs Joined BJP: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) के ठीक पहले झारखंड में नेताओं के दल-बदल का सिलसिला तेज हो गया है।

राज्य के Jamtara जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा सहित जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटियों के कई पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। बुधवार को जमशेदपुर सर्किट हाउस में बाबूलाल मरांडी के समक्ष इन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली।

उन्होंने कहा कि जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी और उनके पिता फुरकान अंसारी ने संगठन को हमेशा कमजोर और तोड़ने की कोशिश की। जामताड़ा और संथाल परगना में कांग्रेस को बर्बाद करने का श्रेय इन्हीं पिता- पुत्र को जाता है।

दूसरी तरफ साहिबगंज के आजसू नेता एमटी राजा बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। हेमंत सोरेन की पत्नी Kalpana Soren ने उनका स्वागत करते हुए कहा है हेमंत जी को षड्यंत्र के तहत परेशान करने वाले विपक्ष की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

Share This Article