अचानक कांटाटोली और सिरमटोली पहुंच गये CM चंपाई सोरेन और करने लगे यह काम

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Kantatoli Flyover: CM चंपाई सोरेन बुधवार को अचानक शहर के कांटाटोली (Kantatoli) पहुंच गये। सिरमटोली भी गये। उनके साथ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद CM ने अधिकारियों को जनता की सुविधा का ख्याल रखने का निर्देश दिया।

दरअसल, CM Champai Soren कांटाटोली और सिरमटोली में बन रहे Flyover की कार्य प्रगति का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने वहां Flyover निर्माण के काम को देखा और अधिकारियों से उसके संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने पथ निर्माण विभाग और Flyover का निर्माण कार्य कर रही जुडको के अधिकारियों को कई निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा है कि हर हाल में Flyover का निर्माण निर्धारित समय में पूरा कर लें।

CM ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य तेजी लाने के लिए जरूरत पड़े, तो मानव बल बढ़ायें, लेकिन Flyover निर्माण जुलाई 2024 तक हर हाल में पूरा कर लें।

दुरुस्त रखें ट्रैफिक व्यवस्था

सीएम ने अधिकारियों को Flyover निर्माण के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि कोई भी नया निर्माण दीर्घकालिक दृष्टि के साथ हो। गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

लंबे अरसे तक राज्य की जनता इस Flyover का उपयोग कर सके, इसके लिए निर्माण से संबंधित सभी मापदंडों पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाये।

CM के इस औचक निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, CM के सचिव अरवा राजकमल, रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा, SSP चंदन सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article