Latest NewsझारखंडJSSC एग्जाम के पेपर लीक मामले में पलामू में अचानक SIT ने...

JSSC एग्जाम के पेपर लीक मामले में पलामू में अचानक SIT ने फिर दी दबिश, 1 युवक…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JSSC Paper Leak Case: रविवार को झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (JSSC) यानी Jharkhand Staff Selection Commission की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में SIT ने एक बार फिर Palamu में दबिश दी है।

SIT की टीम ने Medininagar के रहने वाले युवक पवन किशोर को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद उसे रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है।

बताया जाता है कि पेपर लीक होने के बाद से ही SIT Medininagar के कोंचिग संचालक रवि किशोर की तलाश कर रही है। वह फरार है। SIT की गिरफ्त में आया पवन रवि किशोर का भाई है। चतुर्थ वर्गीय पदों पर सेटिंग के खेल में भी रवि किशोर का नाम आया था। अब JSSC परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने पर एक बार फिर रवि किशोर चर्चा में है।

1 माह पहले आधा दर्जन लोगों से की गई थी पूछताछ

एक माह पहले भी SIT की टीम पलामू पहुंची थी और आधा दर्जन लोगों से Paper Leak मामले में पूछताछ किया था। इसके बाद शहर के दो युवकों को अपने साथ रांची भी ले गई थी।

इनसे एक सप्ताह तक पूछताछ के बाद इनकी संलिप्तता नहीं मिलने पर इन्हें छोड़ दिया था। नाई मुहल्ला का रहने वाला रवि किशोर का नाम सात साल में तीसरी बार परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक करने और नौकरी के सेटिंग मामले में आया है।

पहली बार फरवरी 2017 में तत्कालीन सदर SDO नैंसी सहाय ने मैट्रिक और इंटर का प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में रवि किशोर को पकड़ा था।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...