चंपाई सोरेन सरकार ने 8 IFS अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, ये ऑफिसर…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Forest, Environment and Climate Change Department, Ranchi : चौपाई सोरेन (Champai Soren) सरकार ने आठ IFS (Indian Forest Service) अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में सोमवार देर रात अधिसूचना जारी की है।

बंजर भूमि विकास बोर्ड के कार्यकारी निदेशक पद पर पदस्थापित शशिकर सामंत को अपने कार्यों के अलावा वन्य प्राणी एवं मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक झारखंड रांची का प्रधान मुख्य वन संरक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसी प्रकार FDA के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थापित विश्वनाथ साह को निदेशक झारपार्क्स का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

दुमका के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थापित सतीश चंद्र राय को प्रादेशिक अंचल वन संरक्षक देवघर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रतीक्षारत सत्य प्रकाश नेगी को कार्य नियोजना अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

देवघर के वन प्रमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित राजकुमार साह को देवघर का सामाजिक वानिकी प्रमंडल का वन प्रमंडल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Palamu Tiger Reserve के उपनिदेशक कुमार आशीष को मेदिनीनगर का वन प्रमंडल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामाजिक वानिकी योजना अनुश्रवण एवं मूल्यांकन प्रमंडल का वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास उज्जवल को सिमडेगा का वन प्रमंडल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

रांची के वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीकांत वर्मा को Social Forestry Division Ranchi का वन प्रमंडल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Share This Article