प्रेमिका का प्रेमी ने पहले किया रेप, फिर जहर पिलाकर मारने का प्रयास, पुलिस ने…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Rape: वास्तव में कोई ऐसा प्रेमी नहीं हो सकता, जो अपनी प्रेमिका का पहला रेप करे और उसके बाद जहर पिलाकर उसे मारने की कोशिश करे।

गुरुवार को ऐसा ही एक मामला रांची जिले के अड़की थाना क्षेत्र सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने पहले 9 मार्च को जबरन अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म (Rape) किया और फिर जहर (Poision) पिलाकर उसे करने का प्रयास किया।

बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत बुंडू महिला थाना में की। महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर अड़की थाने को भेज दिया। इसके बाद अड़की पुलिस ने आरोपी हाथीराम मुंडा को तत्काल अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

पिछले 4 साल से चल रहा प्रेम प्रसंग

बताया जाता है कि आरोपी हाथीराम मुंडा और पीड़िता दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। दोनों के बीच पिछले चार साल से प्रेम संबंध चल रहा था।

वर्ष 2022 में पीड़िता तमिलनाडु चली गई और वहां काम करने लगी। फरवरी 2024 को वह तमिलनाडु (Tamil Nadu) से अपने गांव आई उसके घर आते ही परिजन उसकी शादी दूसरे लड़के से करने की बात चलाने लगे।

लड़का पक्ष वाले लड़कीवालों के घर भी आए। इसकी जानकारी प्रेमी हाथीराम मुंडा को हुई। इसके बाद उसने प्रेमिका को फोन कर गांव की टोंगरी में बुलाया।

हाथीराम ने प्रेमिका को दूसरे लड़के से शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बात पर दोनों के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान हाथीराम ने प्रेमिका के साथ जबरन दुष्कर्म किया। फिर कीटनाशक पिलाकर करने का प्रयास किया।

 

TAGGED:
Share This Article