गिरिडीह के वर्तमान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को AJSU ने फिर बनाया लोस का उम्मीदवार

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

AJSU Lok Sabha Candidate: झारखंड में लोकसभा का चुनाव BJP और AJSU पार्टी मिलकर लड़ रही हैं। AJSU पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए गिरिडीह (Giridih) सीट से एक बार फिर वर्तमान सांसद CP चौधरी पर ही भरोसा जताया है।

केंद्रीय कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने पत्रकार वार्ता में CP चौधरी के नाम की घोषणा की BJP ने गठबंधन के तहत गिरिडीह की सीट AJSU के लिए छोड़ी है। इससे पहले 2019 के चुनाव में चंद्रप्रकाश चौधरी ने गिरिडीह में चुनाव जीता था।

संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद AJSU पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि चंद्र प्रकाश चौधरी ने जनता की सेवा के साथ गिरिडीह संसदीय क्षेत्र का विकास किया है।

विकास का एजेंडा लेकर हम फिर जनता के बीच जाएंगे और निःसंदेह जनता फिर एक बार हमें मौका देगी। इसके साथ उन्होंने कहा कि झारखंड में NDA सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करने के लक्ष्य को हासिल करेगा।

प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद चंद्र प्रकाश चौधरी ने पार्टी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमने काम किया है।

मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए गिरिडीह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गिरिडीह के मतदाता चुनाव में NDA को भारी मतों से जिताकर 400 के लक्ष्य को मजबूती देने का काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में BJP-AJSU का गठबंधन है। भाजपा पिछले चुनाव की तरह 13 और एक सीट पर आजसू लड़ रही है। राज्य में मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने के लिए दोनों दलों के नेताओं के बीच विचार-विमर्श भी जारी है।

इसी सिलसिले में गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने सुदेश कुमार महतो के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की थी।

बैठक में चन्द्र प्रकाश चौधरी, रामचंद्र सहिस, लम्बोदर महतो, डोमन सिंह मुण्डा, उमाकांत रजक, कुशवाहा शिवपुजन मेहता, डां देवशरण भगत, हसन अंसारी, राजेंद्र मेहता, स्वपन सिंहदेव, डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, राधेश्याम गोस्वामी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share This Article