2.70 करोड़ के डोडा के साथ 6 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट, खूंटी से राजस्थान…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Doda Seized : शुक्रवार को रांची पुलिस (Ranchi Police) ने 2.70 करोड़ के डोडा (Doda) के साथ 6 लोगों को दबोच लिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान (Rajasthan) का रहने वाले सतबीर सिंह, रमेश विशनोई, उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) का रहने वाले ताहीर, रांची (Ranchi) का रहने वाले प्रवीण मुंडा, सोमा मुंडा और खूंटी (Khunti) का रहने वाले लूसा पाहन को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने 11.50 लाख रुपए पया, एक कार और एक बाइक समेत कई अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस ने कंटेनर से 1589 किलो डोडा बरामद किया। इसकी कीमत बाजार में 2.70 करोड़ रूपया आंकी गई है। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर SP चंदन कुमार सिन्हा ने दी।

इस तरह पकड़े गए सभी आरोपी

SSP ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक बड़े कंटेनर में भरकर डोडा की एक बड़ी खेप खूंटी से निकलकर रांची के रास्ते राजस्थान (Rajasthan) भेजा जाने वाला है।

इसके बाद पुलिस की टीम खूंटी से रांची आने वाले सभी रास्तों पर चेक नाका लगा कंटेनर की तलाश शुरू की।

खूंटी नामकुम हाईवे पर राजस्थान नंबर का एक कंटेनर पुलिस को आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रोक लिया। कंटेनर के ठीक पीछे एक अन्य वाहन में कुछ लोग बैठकर पुलिस की कार्रवाई देख रहे थे।

पुलिस जब उनके नजदीक जाने लगी तो वे भागने की कोशिश करने लगे।  पुलिस ने तत्काल वाहन में मौजूद सभी लोगों को पकड़ लिया। सभी राजस्थान के तस्कर हैं, जो खूंटी से अफीम डोडा खरीद कर राजस्थान ले जा रहे थे।

Share This Article