प्राइमरी स्कूल के टीचर पर बच्ची से अश्लील हरकत की कोशिश का आरोप, लोगों ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Primary Teacher Sexually Assault a Girl : शुक्रवार को पलामू (Palamu) जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के कलीपुर गांव के प्राइमरी स्कूल (Primary School) के सहायक शिक्षक धनंजय सिंह पर चौथी क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ स्कूल में अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है।

जानकारी मिलने पर स्कूल पहुंचकर छात्रा के परिजनों एवं ग्रामीणों ने हंगामा किया। शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत भी की। शिक्षक ने आरोप को बेबुनियाद बताया और फंसाए जाने की बात कही।

पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पुलिस कार्रवाई कर रही है। पिपरा के थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि शिक्षक द्वारा छात्रा से अश्लील हरकत (Obscene Act) करने का मामला आया है।

शिक्षक एवं छात्रा से पूछताछ कि जा रही है। BEEO नरेश राम ने बताया कि घटना की सुचना मिली है। स्कूल में जाकर पूरे मामले कि जांच करेंगे। उसके बाद उचित कार्रवाई होगी।

Share This Article