चुटूपालू घाटी में चलते-चलते अचानक अनियंत्रित हो गया पाइप लगा ट्रक, 1 की गई जान, 14 जख्मी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chttupali Ghati Acccident: शनिवार को रामगढ़-रांची (Ramgarh-Ranchi) फोरलेन मार्ग के चुटूपालू घाटी (Chuttupalu Valley) में पाइप लदा एक हाई स्पीड ट्रक (High Speed truck) अचानक अनियंत्रित हो गया।

ट्रक ने आगे चल रही एक कार, एक Bolero , दो बाइक और एक बस को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में एक बाइक सवार सारूबेड़ा के 45 साल के तारकेश्वर महतो की जान चली गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। सात घायलों को RIMS रेफर किया गया। बताया जाता है कि ट्रक रांची से रामगढ़ की ओर पाइप लेकर आ रहा था।

हादसे के कारण लगभग चार घंटे तक Ranchi-Ramgarh Four Lane में यातायात (Traffic) प्रभावित रहा।

बताया गया कि सात घायलों को RIMS रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर आधा दर्जन डॉक्टरों को मुस्तैद कर दिया गया। डॉक्टरों ने सभी मरीजों का तत्काल इलाज किया।

ये किए गए RIMS रेफर

कमलेश भगत (33)- गुमला
भरत केशरी (39) – रांची
सीतेश कुमार (30)-रांची
दीक्षा कुमारी (25)-अरगोड़ा
पंकज कुमार (52)-हटिया
जनार्धन साव (46)-गुमला
राजेश कुमार (40)- हजारीबाग

ये घायल रामगढ़ (Ramgarh) में भर्ती

सुमित माहेश्वरी (30) -रांची
रुस्तम अंसारी (27)- लपंगा

Share This Article