स्कूटी से टकराने के बाद ऑटो पलटी, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla Road Accident : गुमला (Gumla) जिले के सिसई रोड स्थित Convent के समीप गुरुवार की देर शाम एक ऑटो और स्कूटी (Scooty) की आपस में हुई टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ऑटो में सवार लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

इस दुर्घटना में करमडीपा निवासी अंजली उरांव,यशोदा मिंज,गंगाधर उरांव,सुमंती कुमारी,अर्जुन उरांव,पूनम लकड़ा,यशोदा कुमारी समेत अन्य लोग घायल हो गये। जिनका Sadar Hospital में इलाज चल रहा है।

घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार सभी सरहुल (Sarhul) पर्व मनाने गुमला आए हुए थे। गुरुवार की शाम ऑटो से वापस अपने घर जा रहे थे।

इसी दौरान कान्वेंट के समीप सामने से एक स्कूटी सवार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।

Share This Article