HomeUncategorizedयात्रियों से भरी नाव महानदी में पलट गई, 4 की गई जान,...

यात्रियों से भरी नाव महानदी में पलट गई, 4 की गई जान, 7 लापता, कई लोगों को…

Published on

spot_img

Boat Capsized in Jharsuguda : शुक्रवार की देर शाम को ओडिशा (Odisha) के झारसुगुड़ा (Jharsuguda) में महिलाओं और बच्चों समेत लगभग 50 यात्रियों को लेकर जा रही नाव (Boat) अचानक महानदी में पलट गई।

इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने कई लोगों को बचा लिया है।

यह घटना झारसुगुड़ा के लखनपुर ब्लॉक (Lucknowpur Block) के अंतर्गत सारदा के पास महानदी (Mahanadi) नदी में हुई है।

बताया जा रहा है कि मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnayak) ने मृतकों के परिवार को 4 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है।

DG फायर सुधांशु सारंगी ने बताया कि रेस्क्यू अभियान जारी है। हमारे पास स्कूबा गोताखोर (Diver) हैं। दो स्पेशलिस्ट स्कूबा गोताखोरों को पानी के नीचे कैमरों के साथ भेजा है।

रेस्क्यू के लिए झारसुगुड़ा पहुंचने के लिए भुवनेश्वर से तत्काल टीम को भेजा जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बरगढ़ जिले के बांधीपाली क्षेत्र से नाव यात्रियों को लेकर जा रही थी। जब नाव पलटी, उस समय कुछ स्थानीय मछुआरे मौजूद थे, जिन्होंने साहस दिखाकर कई लोगों को बचा लिया।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...