कोडरमा में ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma Train Hadsa: ट्रेन की चपेट में आने से रविवार को कोडरमा के युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कोडरमा दूधीमाटी निवासी अमित कुमार (42) क्षिप्रा एक्सप्रेस 22912 (Shipra Express 22912) से कोलकाता से कोडरमा आ रहा था।

गाड़ी के एसी कोच से उतरने के दौरान फिसलकर Platform के नीचे गिर जाने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के भाई सुमित कुमार ने आकर शिनाख्त की, जिसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए Sadar Hospital भेजा गया।

Share This Article