ससुर-दामाद के बीच हुई मारपीट में ससुर ने दामाद को किया अधमरा, गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Father-in-Law Killed Son-in-Law : गुमला जिले के रायडीह (Raidih) थाना क्षेत्र के जमगाई गोसाईकोना में ससुर और दमाद के बीच हुए मारपीट में आरोपी ससूर बिरसू प्रधान को रायडीह पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर शुक्रवार को गुमला जेल भेज दिया।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार Ram Navami के दूसरे दिन गोसाईकोना गांव मे नशा के हालत में दमाद और ससुर के बीच बकझक हुई थी।

जिसके बाद आक्रोशित ससुर बिरसू प्रधान ने दमाद के सर पर लाठी से वार कर दामाद को अधमरा कर दिया था।

घटना की सूचना मिलने के बाद Raidih थाना प्रभारी अमित कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर आरोपी बिरसू प्रधान को हिरासत मे लिया और घायल दमाद को बेहतर ईलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।

Share This Article