रांची से सुबोधकांत की बेटी यशस्विनी सहाय और गोड्डा से प्रदीप यादव को कांग्रेस ने दिया टिकट

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस पार्टी ने झारखंड के दो लोकसभा सीट के लिए रविवार रात दो उम्मीदवारों की घोषणा की है। रांची से पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय (Subodhkant Sahay) की पुत्री यशस्विनी सहाय (Yashaswini Sahay) को टिकट दिया गया है।

जबकि गोड्डा लोकसभा सीट से प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

इस संबंध में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने अधिसूचना जारी की है।

उल्लेखनीय है कि गत 16 अप्रैल को गोड्डा से इससे पूर्व कांगेस ने Deepika Pandey सिंह को टिकट दिया था। लेकिन उनका टिकट काट कर प्रदीप यादव को टिकट दिया गया है।

Share This Article