उलगुलान न्याय महारैली में KN त्रिपाठी के भाई गोपाल त्रिपाठी का फटा सिर

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ulgulan Nyay Maharally: रांची के प्रभात तारा मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से रविवार को उलगुलान रैली (Ulgulan Nyay Maharally) का आयोजन किया।

इसमें देशभर के कद्दावर विपक्षी नेता शामिल हुए। महारैली के दौरान कांग्रेस और आरजेडी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये।

जानकारी के अनुसार, चतरा से गठबंधन के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के गुट से मारपीट हो गई। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। सिटी SP ने मामला शांत कराया है और घायलों को अस्पताल भेजा।

बताया जाता है कि जब गठबंधन के नेता जनता को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गया।

दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सी, डंडा आदि लेकर टूट पड़े। वहां मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन तब तक कुछ लोगों को चोट लग चुकी थी। इससे रैली में अफरा-तफरी मच गई। रैली में शामिल लोग भागने लगे।

इस दौरान कई लोग जमीन पर गिर पड़े। इस मारपीट की घटना में Chatra से गठबंधन प्रत्याशी KN Tripathi के भाई गोपाल त्रिपाठी का सिर फट गया।

Share This Article