देश की अखंडता को तोड़ने वालों को खदेड़ा जायेगा: कल्पना सोरेन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ulgulan Justice Maharally: रांची के प्रभात तारा मैदान में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के तत्वावधान में उलगुलान न्याय महारैली (Ulgulan Justice Maharally) का आयोजन किया गया।

कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने हेमंत सोरेन का संदेश पढ़ते कहा कि देश एक विषम परिस्थिति से गुजर रहा है। वर्ष 2014 से देश में एनडीए की सरकार चल रही है।

हालांकि, पूरे देश के राज्यों का जनाधार NDA को अबतक नहीं मिला है। ऐसे में BJP-NDA गैर भाजपाई राज्यों के साथ सौतेलापन दिखा रही है। उनके साथ नहीं आने वाले को जेल भेजा जा रहा है। हर वर्ग को ठगा गया है। अलग-अलग सूचना तंत्रों के माध्यम से जनता को भ्रमित किया जा रहा।

पत्र में कहा है कि झारखंड के लोग गरीब हैं। यहां के संसाधनों से देश चलता है पर यहां के लोगों को हक, अधिकार नहीं मिल रहा।

पूरे देश को किस तरह से केंद्र सरकार (Central government) ने ठगा और लूटा है, इसे रैली में नेता बताएंगे। राज्य अलग होने के बाद परिसीमन की बात थी, जिससे आदिवासियों की सीट और घट जाती लेकिन शिबू सोरेन के विरोध के कारण परिसीमन लागू नहीं हो सका।

वर्तमान लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के बाद केंद्र फिर से इस विषय को लाने वाली है और जिस तरह से वह कानून बना रही है, उससे आदिवासियों, दलितों को नुकसान होने वाला है।

आज के परिप्रेक्ष्य में आदिवासी, दलितों के खिलाफ केंद्र सरकार का रवैया खराब है। अबकी लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे भी। देश की अखंडता को तोड़ने वालों को खदेड़ा जायेगा।

Share This Article