Homeझारखंडइंजेक्शन लगाने के बाद हो गई पर्शियन बिल्ली की मौत, इलाज में...

इंजेक्शन लगाने के बाद हो गई पर्शियन बिल्ली की मौत, इलाज में लापरवाही बरतने का…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dumka Persian Cat: दुमका रेफरल पशु अस्पताल में रविवार को सुई लगाने के बाद पर्शियन बिल्ली (Persian Cat) की मौत हो गई। स्वजन ने डॉक्टर और Compounder पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए नगर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुधानी निवासी अब्दुल फिरोज के बेटे नदीम ने लगभग चार माह पूर्व कोलकाता से एक Persian Cat खरीदी। दो माह की इस बिल्ली को बड़े ही अरमान से घर लाकर पालपोश कर बड़ा किया। पालतू होने के कारण परिवार के एक सदस्य के रूप में उसकी परवरिश हुई।

रविवार की सुबह बुखार होने की वजह से बिल्ली की तबीयत बिगड़ गई। अब्दुल नदीम उसे इलाज के लिए रेफरल पशु अस्पताल ले गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. विद्या भूषण ने जांच करने के बाद चार सुई लिख दी। नदीम बाहर से सुई खरीदकर लाया।

कंपाउंडर सुरेंद्र ने सभी सुई बिल्ली को लगा दी। Injection लगते ही बिल्ली की तबीयत और बिगड़ गई। बिल्ली के स्वामी का कहना है कि दस मिनट के अंदर बिल्ली के मुंह से झाग आने लगा।

इसके बाद मुंह से खून आया और तड़पकर मर गई। आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही और कंपाउंडर के गलत तरीके से Injection लगाने के कारण बिल्ली की मौत हो गयी।

इसके बाद स्वजन बिल्ली को लेकर नगर थाना पहुंचे और अब्दुल नदीम ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर और Compounder पर उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिला है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...