UPSC: कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

UPSC Combined Medical Services 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज 2024 (Combined Medical Services 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।

वहीं इसके Prelims परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई को किया जाएगा। बताते चलें इस परीक्षा के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर्स, Railway Assistant Division Medical Officer, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड दो एवं अन्य 827 पदों पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए MBBS कर चुके व अंतिम वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आयोग के वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Share This Article