रेल मंत्रालय ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन मिलेगी बंपर सैलरी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Indian Railway Recruitment : अगर आप भी रेलवे में नौकरी (Job in Railway) की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल रेल मंत्रालय ने सब इंस्पेक्टर (Executive) के पदों पर भर्ती निकाली है।

इच्छुक उम्मीदवार रेल मंत्रालय के ऑफिशियल वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन के लिए 24 मई तक का मौका दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान की ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

18 – 28 वर्ष।

वेतन (Salary)

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35400 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

General /OBC: 500 रुपए
SC, ST, पूर्व सैनिक, महिला, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) : 250 रुपए

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification)
मेडिकल टेस्ट (Medical Test)

ऐसे करें आवेदन

– ऑफिशियल वेबसाइट rpf. Indianrailways.gov.in पर जाएं।
– होम पेज पर आरपीएफ भर्ती 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
– अब एक नई लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
– मेल आईडी, फोन नंबर आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
– सभी डिटेल्स दर्ज करके फीस जमा करें।
– फॉर्म सबमिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

Share This Article