HomeUncategorizedमेगा रोड शो कर दिल्ली के CM की पत्नी सुनीता केजरीवाल कर...

मेगा रोड शो कर दिल्ली के CM की पत्नी सुनीता केजरीवाल कर रहीं सियासत में एंट्री

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Delhi CM’s Wife Sunita Kejriwal: कथित शराब घोटोल में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) मेगा रोड शो के जरिये राजनीति में एंट्री कर रही हैं।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बताया कि सुनीता केजरीवाल पहली बार आप के चुनावी कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगी। अभी तक ऐसे कार्यक्रम का मुख्यमंत्री Kejriwal ही नेतृत्व करते थे। उनके जेल जाने के बाद उनकी कमी को दूर करने के लिए सुनीता चुनावी मैदान में उतर रही हैं।

Sunita Kejriwal शनिवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में Mega Road Show से चुनावी प्रचार की शुरुआत करेंगी। रविवार को पश्चिमी दिल्ली में जनता से केजरीवाल के लिए समर्थन मांगेगी। सुनीता केजरीवाल दिल्ली के अलावा पंजाब, गुजरात और हरियाणा में भी लोकसभा चुनाव में आप उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगी।

आतिशी ने कहा कि सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली में BJP के लिए अलग माहौल बन गया है। आम जनता पूछ रही हैं कि मुख्यमंत्री को क्यों गिरफ्तार किया गया। हर कोई इस गिरफ्तारी के खिलाफ है। दिल्ली-पंजाब की जनता केजरीवाल के साथ खड़ी है।

आतिशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद केंद्र सरकार ने ईडी की मदद से दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। BJP को इस चुनाव में हार का डर सता रहा है इसलिए उसने यह कार्रवाई करवाई।

BJP नहीं चाहती थी कि CM केजरीवाल चुनावी मैदान में उतरें, लेकिन मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद BJP को नुकसान हुआ है। दिल्ली-पंजाब के साथ दूसरे हिस्सों में जनता मुख्यमंत्री केजरीवाल के समर्थन में आई आ गई है।

शनिवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल के साथ स्थानीय विधायक भी प्रचार करेंगे। रोड शो जिस विधानसभा क्षेत्र से निकलेगा, उसमें स्थानीय विधायक सहित अन्य नेता शामिल होंगे।

रोड शो के माध्यम से आम आदमी पार्टी जनता के सामने अपनी बात रखेगी और इस लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेगी।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...