रांची में 30 अप्रैल से पहली बार होगी राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग, जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

National Women’s Hockey League: मोरहाबादी का मरांग गोमके जयपाल सिंह Astroturf Stadium एक बार फिर गुलजार होने वाला है। यहां 30 अप्रैल से पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग (National Women’s Hockey League) होगी, जो नौ मई तक चलेगी।

इस लीग में देशभर के आठ राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। मैच खेलने के लिए ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मिजोरम और मणिपुर की टीमें रविवार को रांची पहुंची हैं।

बहुप्रतीक्षित देश की पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग प्रतियोगिता के प्रथम चरण के मैच मारंग गोमके Jaipal Singh Astroturf Hockey Stadium में नौ मई तक आयोजित होने हैं।

इस राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के आयोजन में अंडर-21 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को उचित मंच देना है। साथ ही देश के लिए अगली पंक्ति को तैयार करना है।

प्रत्येक दिन चार मैच खेले जायेंगे। पहला मैच सुबह सात बजे से जबकि दूसरा मैच शाम चार बजे से, तीसरा मैच शाम छह बजे से और चौथा मैच रात आठ बजे से खेले जायेंगे।

30 अप्रैल, एक मई, चार मई, पांच मई, सात मई और नौ मई को मैच खेले जायेंगे। तीन मई, छह मई और आठ मई को विश्राम दिवस होगा। मैचों का सीधा प्रसारण Fancode पर किया जायेगा।

लीग का उद्घाटन 30 अप्रैल को होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान, विशिष्ट अतिथि राज्य के खेल सचिव और खेल निदेशक होंगे। लीग में दर्शकों का प्रवेश नि:शुल्क होगा।

मैच में हॉकी हरियाणा, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी झारखंड (मेजबान), हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी बंगाल, हॉकी मिजोरम, मणिपुर हॉकी, Hockey Association of Odisha की टीमें शामिल होंगी।

Share This Article