Homeझारखंडशादी का दवाब बना रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने गला दबाकर मार...

शादी का दवाब बना रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला, गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dumka Boyfriend Murdered Girlfriend: दुमका (Dumka ) जामा थाना क्षेत्र के मधुबन की रहने वाली महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही गला दबाकर की थी। हत्या (Murder) कर शव को छुपाने के नियत से टेपरा नदी में उसका शव फेक दिया।

करीब एक महीने पहले दोनों केरल से लौटे थे। केरल से लौटने के बाद प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंची तो पता चला कि प्रेमी पहले से शादीशुदा है। इसको लेकर घर में काफी विवाद हुआ था।

वही प्रेमिका प्रेमी पर शादी का दवाब दे रही थी। इसके बाद उसे रास्ते से हटाने के लिये 24 अप्रैल को घर से बुलाया और गला दबाकर हत्या कर शव को नदी में फेक दिया।

मामले का उद्भेदन करते हुए रविवार को एसपी पितांबर सिंह खेरवार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के बीच जान पहचान केरल में काम करने के दौरान हुआ था।

इसके बाद दोनो में प्रेम प्रसंग चलने लगा। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के भालपहाड़ी निवासी प्रेमी बबलू मुर्मू के निशानदेही पर एक गमछी, एक ओढनी, एक लुंगी, मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल को ग्रामीणों ने जामा थाना प्रभारी को सूचना दी की कि जामा थाना क्षेत्र के मधुबन गांव स्थित टेपरा नदी में एक अज्ञात महिला का शव क्षत विक्षप्त अवस्था में मिली है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये फुलोझानो मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया।

आसपास के ग्रामीणों तथा मीडिया से संपर्क स्थापित कर शव को पहचानने का प्रयास किया गया।इसी क्रम में मधुबन के राजेन्द्र मराण्डी ने Fulozhano Medical College अस्पताल पहुंचकर अज्ञात शव की पहचान अपनी बहन कमली मराण्डी के रूप में की।

राजेद्र मरांडी के लिखित आवेदन पर जामा थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज किया गया, जिसमें बताया गया कि आशंका है कि इनकी बहन कमली मराण्डी का बबलू मुर्मू के साथ प्रेम प्रसंग था उसी के द्वारा हत्या कर शव को छुपाने के नियत से मधुबन के सामने टेपरा नदी में फेंक दिया गया।

जरमुंडी SDPO के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल बबलू मुर्मू को संदेह के आधार पर थाना लाकर गहन पूछताछ किया गया। पूछताछ के क्रम में बबलू मुर्मू ने अपराध स्वीकार किया।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...