पिता से डांट सुनने के बाद युवक ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Youth Suicide: गढ़वा जिले के मेराल थाना अंतर्गत चामा गांव निवासी शिवनाथ विश्वकर्मा के 32 वर्षीय बेटे सतीश विश्वकर्मा ने पिता से डांट सुनने के बाद कीटनाशक (Pesticides) खाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां अस्पताल में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम के ही उसके शव को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

बताया गया कि सतीश पिछले कुछ दिन से लगातार शराब के नशे में घर आता था।

उसी बात को लेकर उसके पिता ने उसे फटकार लगाई गई थी कि घर में लहसुन प्याज भी नहीं बनता और वह शराब (Liquor) पी रहा है। उसके इस हरकत के कारण परिवार की बदनामी हो रही है। उसी बात को लेकर युवक ने कीटनाशक खा लिया।

Share This Article