पति ने पत्नी की टांगी से मारकर की हत्या, पति को पुलिस ने…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Husband Killed his Wife : झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के भिलाईकांदर गांव में पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से लाठी-डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी।  पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में धुत पति ने पहले पत्नी को बुरी तरह पीटा।  इसके बाद टांगी से शरीर पर वारकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना के संदर्भ में बताते हुए थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार दोपहर से दोनों पति-पत्नी के बीच आम तोड़ने की किसी बात पर विवाद चल रहा था।  शाम को पति रामेशल हासदा नशे की हालत में घर आया और अपनी पत्नी 53 वर्षीया सुशीला सोरेन से उसी बात को लेकर झगड़ने लगा।

वारदात के वक्त पति-पत्नी थे घर पर

पति-पत्नी में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि रामेशल ने पहले अपनी पत्नी की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।  इसके बाद टांगी से शरीर के कई हिस्सों पर बेरहमी से वार करते हुए उसकी हत्या कर दी।  घटना के वक्त घर में सिर्फ पति-पत्नी ही थे।

हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि हत्या की वारदात के वक्त पति-पत्नी के अलावा घर पर कोई नहीं था।  छोटा बेटा रोजगार के लिए बाहर गया हुआ है, जबकि बड़ा बेटा अपनी ससुराल में घर जमाई के रूप में रहता है।  थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव पहुंच कर शव को कब्जे में लिया गया।  मामले में हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

 

Share This Article