अब गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश और आंधी-तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : राजधानी रांची समेत राज्य के अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को मौसम काफी गर्म (Warm) रहा।

वहीं ठंडी हवा का हल्का रुख परिवर्तित होने से पिछले 24 घंटे के मुकाबले तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट आई है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रहा। वहीं, 43.7 डिग्री तापमान के साथ बहरागोड़ा में सबसे ज्यादा गर्मी रही।

5 में को बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार संताल परगना के गोड़्डा, पाकुड़ और कोल्हान के सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम में शुक्रवार को Heatwave का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बोकारो, धनबाद समेत संताल और कोल्हान के शेष जिलों में लू का येलो अलर्ट है।

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार 5 मई को राज्य के मौसम में बदलाव होगा। इस दिन संताल परगना में गरज के साथ बारिश और आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 8 मई तक राज्य में कई और जगह हल्की बारिश हो सकती है।

6 से 8 मई तक विभिन्न हिस्सों में बारिश

तापमान गिरने से हवा के रुख में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले तीन दिनों में और दो से तीन डिग्री तापमान के गिरने की उम्मीद है। 6 से 8 मई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बदलाव होगा और कहीं-कही हल्की बारिश (Rain) होगी।

पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तरी हिस्से में बारिश हुई है। इसके प्रभाव से उत्तर की ठंडी हवा आने से झारखंड के तापमान में गिरावट हुई है।

Share This Article