Homeझारखंडपीट-पीट कर पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

पीट-पीट कर पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Latehar Murder : लातेहार (Latehar) जिले के गारू थाना क्षेत्र के कबरी कोटाम गांव निवासी राजू यादव ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या (Murder) कर दी।

हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए राजू यादव ने पत्नी के शव (Dead Body) को जंगल में ले जाकर जलाने का प्रयास भी किया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुमला जिला के विशुनपुर थाना क्षेत्र के करवा जंगल में ग्रामीणों ने एक महिला का अधजला शव देखा। जिसके बाद इसकी सूचना विशुनपुर पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच पड़ताल करने के बाद महिला की पहचान सीमा देवी पति राजू यादव के रूप मे हुई। इसके बाद Vishunpur Police ने इसकी सूचना गारू थाना प्रभारी सोनू कुमार को दी। सूचना पर सोनू कुमार ने आरोपी पति राजू यादव को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया।

शनिवार देर शाम विशुनपुर पुलिस गारू पहुंची और आरोपी को अपने साथ गुमला ले गयी। आरोपी पति राजू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया हैं।

13 साल पहले हुई थी शादी

वहीं दूसरी ओर मृतक के मायके वालों ने बताया कि राजू यादव हमेशा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। दोनों की शादी 13 साल पहले हुई थी और शादी के बाद से ही राजू उसके साथ मारपीट (Beating) करता रहता था। उधर राजू ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...