मुंम्बई की महिला ने रांची में युवक से फिल्म बनाने के नाम पर की 65 लाख की ठगी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के चुटिया थाना में गुरुवार को फ़िल्म बनाने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है।

इस संबंध में पीपी कंपाउंड निवासी अनिल कुमार चौधरी ने मुंम्बई की महिला सुधा तिवारी, उसकी बेटी नेहा और उसके पति राजेश तिवारी पर फ़िल्म बनाने के नाम पर रुपये की ठगी का मामला चुटिया थाना में दर्ज कराया।

प्राथमिकी में बताया गया है कि मन्नू का सरेंडर नामक फिल्म निर्माण में रुपये लगाने का प्रलोभन दिया।

फिल्म का बजट पूछने पर सुधा तिवारी ने ढाई करोड़ रुपये बताया। इसके बाद अनिल को सुधा तिवारी ने कहानी सुनाई।

रांची के होटल राही में सभी ठहरे हुए थे। तीनों ने अनिल के साथ मिलकर अपराधिक साजिश कर ठगी की।

पुलिस मां, बेटी और महिला के पति पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Share This Article