Latest Newsझारखंडफर्जी तरीके से मनरेगा की राशि निकासी के मामले में BDO ने...

फर्जी तरीके से मनरेगा की राशि निकासी के मामले में BDO ने की कार्रवाई, इनके खिलाफ…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu News: पलामू (Palamu) जिले के तरहसी प्रखंड की कसमार मुखिया संजू देवी के सास-ससुर को फर्जी तरीके से मजदूर का नाम देकर मनरेगा (MANREGA) में पैसे निकासी करने के मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने गुरुवार को कार्रवाई की है।

BDO ने कार्य के प्रति लापरवाही, कर्तव्यहीनता एवं गलत मानसिकता परिलक्षित होने पर मुखिया, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, रोजगार सेवक और मेठ को शोकॉज किया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाकर 24 घंटे में प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है।

बताते चलें कि उपरोक्त गड़बड़ी से संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी। इसके बाद मामले में BDO की ओर से तत्काल संज्ञान लिया गया और कार्रवाई की गयी।

BDO ने जांच के लिए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता योगन्द्र मंडल एवं 15वीं वित्त के कनीय अभियंता रामजीत कुमार रवि की टीम बनायी है।

कसमार मुखिया संजू देवी पति अरविंद गुप्ता ने सास-ससुर क्रमश विमला देवी (62 ) एवं राजेन्द्र प्रसाद ( 65) को मनरेगा मजदूर बनाकर अबतक 38 हजार 352 रूपए का भुगतान कर दिया है। इस क्रम में 141 हाजिरी बनायी गयी है।

PM आवास, शेड निर्माण एवं मेड़बंदी की योजना में मजदूरी भुगतान की गयी है। वित्तीय वर्ष 2021 से 2024 तक सारा भुगतान हुआ है।

योजनाओं में PM आवास के अलावा कलिता देवी के खेत में पशु शेड निर्माण, रामदास मोची, विनय साव एवं राजू राम के खेत में मेड़बंदी शामिल है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...