बारातियों से भरी वैन पलटी, 23 घायल, 6 की हालत…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila Road Accident: घाटशिला (Ghatshila) थाना क्षेत्र अंतर्गत कशीदा के पास Highway पर शुक्रवार की सुबह बारातियों से भरी एक डाला Pickup Van Divider से टकराकर पलट गई।

इस दुर्घटना में 23 लोग घायल हो गए हैं और छह की हालत गंभीर है। घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें एमजीएम रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि चाकुलिया के भालुकनाला गांव से MGM थाना क्षेत्र के नारेगा बारात आई थी। शादी के बाद पिकअप गाड़ी संख्या (जेएच 055 2069) से चाकुलिया लौट रहे थे।

इस दौरान घाटशिला के पास गाड़ी पलट गई। इस दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गणेश भूमिज, हिकिम मुंडा, रंजीत सबर, बंदी मुंडा, मंगल मुंडा और मंगल कर्मकार हैं।

सभी घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से छह घायलों को एमजीएम रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

Share This Article