15 मई को NDA प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे असम के CM, इन जगहों पर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dr. Himanta Biswa Sarma in Jharkhand: असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा (Dr. Himanta Biswa Sarma) 15 मई को हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे।

डॉ. सरमा रामगढ़ जिले के रजरप्पा DAV मैदान में जनसभा संबोधित करेंगे। इस दौरान लोकसभा प्रभारी शशि भूषण भगत, NDA प्रत्याशी मनीष जायसवाल, रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह भी मौजूद रहेंगे।

असम के मुख्यमंत्री गिरिडीह (Giridih) जिले के जमुआ विधानसभा के ब्लॉक मैदान-देवरी में 12:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस दौरान लोकसभा प्रभारी विकास प्रीतम, NDA प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह जिला अध्यक्ष दुबे, कोडरमा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह भी मौजूद रहेंगे।

डॉ सरमा धनबाद जिले के निरसा के चिरकुंडा स्थित श्रम कल्याण केंद्र में 2:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस दौरान लोकसभा प्रभारी सुरेश साहू, NDA प्रत्याशी ढुल्लू महतो (Dhullu Mahato), धनबाद जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) घनश्याम ग्रोवर, धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय यादव, बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय भी मौजूद रहेंगे।

Share This Article