गिरिडीह में पति के प्रताड़ना से तंग आकर गर्भवती ने की आत्महत्या

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तेलाेनारी खर खर निवासी संजय गाेस्वामी कि 25 गर्भवती पत्नी सरस्वती देवी ने गुरुवार काे पति के प्रताड़ना से तंग हाेकर गुरुवार काे जहर खाकर जान दे दी।

इस घटना के संबंध में तेलाेनारी खरखर की एक महिला ने बताया कि सरस्वती देवी काे पति द्वारा बार-बार मारपीट किया जाता था।

पति का प्रताड़ना से तंग आकर उसने गुरुवार को जहर खा लिया जिसके बाद उसकी स्थिति गंभीर हाे गई। परिजनाें ने बहु की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने महिला काे देखते ही मृत घाेषित कर दिया।

डाॅक्टर द्वारा महिला काे मृत घाेषित करते ही मृतक के पति अस्पताल में ही शव छाेड़कर फरार हाे गया। वहीं डॉक्टरों ने काफी देर तक परिजनों का इंतजार किया लेकिन कोई नहीं आया।

बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल शव को अस्पताल में ही रखा गया है।

अस्पताल आने से पहले ही हो चुकी थी महिला की मौत : डॉ. एपीएन देव

गर्भवति महिला की माैत के संबंध में सदर अस्पताल में डयूटी पर तैनात डाॅक्टर एपीएन देव ने कहा कि महिला की माैत सदर अस्पताल लाने के दाैरान रास्ते में हाे गई थी।

महिला की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टर्माटम होने के बाद ही हो सकता है। मृतक काे 3 बजे अपराह्न सदर सदर लाया गया था।

4 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मृतक के ससुराल एंव मायके से काेई परिजन नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Share This Article