फिल्म राधेश्याम का टीजर इस दिन होगा लॉन्च, पोस्टर में नजर आए प्रभास

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: इस साल हमारे वेलेंटाइन वीक को अधिक खूबसूरत बनाते हुए, बहुप्रतीक्षित बहुभाषी फिल्म राधेश्याम के निर्माताओं ने फिल्म से प्रभास की एक छोटी सी झलक रिलीज कर दी है।

इस लुभावने पोस्टर में डार्लिग प्रभास एक खूबसूरत नजारे के बीच रोम की सड़कों पर टहलते हुए नजर आ रहे है।

दर्शक अभिनेता को फिल्म में एक लवर ब्वॉय के किरदार में देखेंगे जो पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे।

निमार्ताओं ने राधेश्याम के टीजर लॉन्च की भी घोषणा कर दी है जिसे वेलेंटाइन डे की सुबह 9:18 बजे रिलीज किया जाएगा।

Share This Article