कुआं खोदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से दब गए चार मजदूर, बाहर निकालने के लिए…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lohardaga News: लोहरदगा (Lohardaga) जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अम्बाटोली में गुरुवार को कुआं खोदाई के दौरान मिट्टी धंसने से चार मजदूर मिट्टी में दब गए।

सभी मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। मौके पर प्रशिक्षु SP सह थाना प्रभारी वेदांत शंकर दल बल के साथ मौजूद हैं। मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए JCB की मदद से मिट्टी हटाई जा रही है।

बताया जाता है कि सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अम्बाटोली (Chitri Ambatoli) के अम्बा बारी के समीप मनरेगा योजना (MNREGA scheme) से लाभुक असलम अंसारी का कुआं खुदाई के दौरान कुआं धसने से चार लोगों की फसें होने की आशंका ह।

.फंसने वालो में असलम अंसारी का पुत्र अबू रेहान अंसारी (35) ,पुत्री शबनम खातून (21) , कैरो थाना क्षेत्र अन्तर्गत गराडीह निवासी रमजान अंसारी उर्फ बबलू अंसारी (35) और भगत शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त डा.प्रसाद कृष्ण वाघमारे , SDO अमित कुमार,CO राकेश कुमार तिवारी, BDO संग्राम मुर्मू पहुंचे और मिट्टी मे दबे हुए लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीनें मंगाई गई।

प्रशिक्षु एस पी सह थाना प्रभारी वेदांत शंकर के निर्देश पर बचाव कार्य जारी है। लोगों की भारी भीड़ उमडी है। पूर्व विधायक सुखदेव भगत सहित बडी संख्या में लोग पहुंचे हैं और बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।

Share This Article