CM चम्पाई बोले- I.N.D.I.A की सरकार बनी, तो युवाओं को जॉब मिलेगी और पुरानी पेंशन भी होगी लागू

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lok Sabha Election 2024: BJP ने देश की जनता को गुमराह करके सत्ता हासिल की। साल 2014 में महंगाई को लेकर इन लोगों ने खूब हाय-तौबा मचायी, जबकि उस वक्त रसोई गैस 450 रुपये प्रति सिलिंडर थी। इसके बावजूद BJP को रसोई गैस महंगी लग रही थी।

पिछले 10 सालों से सत्ता में रहने के बावजूद BJP ने महंगाई और बेरोजगारी का जिक्र तक नहीं किया। 2014 में उन्होंने जो भी वादे किये, वे सब जुमला साबित हुए।

देश में अच्छे दिन नहीं आये। उक्त बातें झारखंड के मुख्यमंत्री Champai Soren ने कहीं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को गोड्डा लोकसभा से I.N.D.I.A. के कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव के लिए VOTE मांगने देवघर आये थे।

मुट्ठीभर पूंजीपतियों के लिए काम कर रही मोदी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की Narendra Modi सरकार मुट्ठीभर पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। BJP ने ठेकेदारी प्रथा को बढ़ाया है। BJP ने मजदूरों को रोजगार नहीं दिया। देश के युवाओं को जॉब नहीं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि I.N.D.I.A. की सरकार बनी, तो जॉब भी मिलेगी और पुरानी पेंशन भी लागू की जायेगी। युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। महिलाओं को उनके बैंक खाते में पैसा मिलेगा।

Champai Soren ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड को इसका वाजिब हक नहीं दिया। मोदी सरकार ने झारखंड को धोखा दिया है। अब फिर पांच साल बाद चुनाव में जनता को मौका मिला है।

I.N.D.I.A. के प्रत्याशी को विजयी बनायें और केंद्र में अपनी सरकार बनाइये। इस बार चूक गये, तो फिर पांच साल तक इंतजार करना पड़ जायेगा।

मुख्यमंत्री ने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि जरा सोचें कि 10 सालों में जब BJP ने देश और झारखंड की ऐसी हालत कर दी है, तो अगले पांच साल में क्या करेगी। इसलिए आपलोग सोचिये और जमकर मतदान कीजिये।

Share This Article