Latest Newsझारखंडचक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के प्रभाव को लेकर झारखंड में अलर्ट जारी, 24...

चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के प्रभाव को लेकर झारखंड में अलर्ट जारी, 24 घंटे के भीतर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Cyclonic Storm Remal : सोमवार को Ranchi सहित झारखंड में बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से उठे चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ (Remal) के असर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि रांची समेत झारखंड (Jharkhand) के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान 30 से 40 KM की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है।

तूफान के प्रभाव को देखते हुए रविवार को रांची आने वाली कोलकाता (Kolkata) की विमान सेवाएं (Airlines)  रद्द कर दी गईं।

बंगाल से झारखंड आने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। सोमवार को रांची समेत विभिन्न इलाकों बारिश होने के आसार हैं। रांची समेत कोल्हान, संताल परगना में भी तेज हवा के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश होगी।

मंगलवार से मौसम साफ होने का पूर्वानुमान

बताया जा रहा है कि इस तूफान का राज्य के पूर्वी भाग में जो पश्चिम बंगाल से सटे इलाके हैं। वहां पर ज्यादा असर दिखने की आशंका है।

मंगलवार से मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है। दूसरी ओर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है।

सभी बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को बिजली व्यवस्था पर नजर रखने को कहा गया है।

आज छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। किसी भी तरह का नुकसान होने पर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य करेंगे। हेल्पलाइन और व्हाट्सऐप नंबर 9431135682 पर शिकायत की जा सकेगी।

spot_img

Latest articles

बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई

रांची :रांची में राज्य के अस्पतालों और नर्सिंग होम से निकलने वाले बायो मेडिकल...

निलंबित आइएएस अधिकारी विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

रांची : निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे ने अपनी जमानत के लिए अब सुप्रीम...

बोकारो की वन भूमि मामले में झटका, हाईकोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की

बोकारो : बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा में वन भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत नीतीश कुमार ने जारी किए 2,500 करोड़

25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

खबरें और भी हैं...