झारखंड के पलामू में टुटा गर्मी के 10 सालों का रिकॉर्ड, गढ़वा-चतरा में ऑरेंज अलर्ट जारी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Weather : झारखंड (Jharkhand) के अलग-अलग जिलों में गर्मी की स्थिति का पैमाना अलग-अलग दिख रहा है। फिलहाल गर्मी से निजात जैसी स्थिति नहीं दिख रही है।

पलामू (Palamu) जिला में गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड (Record) तोड़ दिया है।

मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस हो गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि झारखंड के डाल्टेनगंज (Daltonganj) में गर्मी ने पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 1978 में इससे थोड़ी अधिक गर्मी थी।

और तीन डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग ने 29 और 30 मई को पलामू (Palamu), गढ़वा (Gadwa) और चतरा (Chatra) में हीटवेव (Heat Wave) की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है, जबकि झारखंड के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य भागों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान (Temperature) में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

साथ ही बताया कि 31 मई तक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

Share This Article