पंजाब की महिला को दिल्ली में ई-रिक्शा वाले ने पहले किया अगवा, फिर रेप, अब…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rape in Delhi : 25 साल की एक महिला अपने बच्चों के साथ पंजाब (Panjab) से दिल्ली (Delhi) आई थी।  एक ई रिक्शा (E-Rikshaw) चालक ने पहले उसे अगवा किया और फिर दुष्कर्म (Rape) की घटना को अंजाम दिया।

महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया।

पीड़िता से तीन हजार रुपये और उसका मोबाइल फोन भी लूटकर आरोपी चंपत हो गया।

घटना 26 मई की ही बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास जख्मी हालत में मिली उस महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तरी जिला पुलिस के DCP मनोज कुमार मीणा ने बताया कि 26 मई की रात गीता कॉलोनी फ्लाईओवर लूप के पास एक महिला के साथ लूटपाट करने की कॉल मिली थी।

पुलिस को वहां पर बिहार निवासी 25 वर्षीय महिला जख्मी हालत में पड़ी मिली।

घायल महिला के साथ उसका तीन साल का बच्चा भी था। पुलिस ने महिला को अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया।

सेहत में सुधार होने के बाद महिला ने आपबीती बताई, तब पुलिस को घटना की जानकारी समझ में आई।

Share This Article