Homeझारखंडरांची में स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, थाईलैंड,...

रांची में स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, थाईलैंड, दिल्ली, बंगाल और रांची की लड़की…

Published on

spot_img

Prostitution Business in spa center: रांची लालपुर थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी (Prostitution) का धंधा करने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है।

मामले में आठ युवतियों और छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवतियों में तीन Thailand की है, उसका सत्यापन किया जा रहा है।

साथ ही अन्य युवतियों में दो दिल्ली, दो बंगाल और एक रांची की बतायी जा रही है। जबकि मामले में संचालक गौरव अग्रवाल दिल्ली के रहने वाला है। अन्य पांच युवक रांची के रहनेवाले है। कुल 14 लोगों गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार

सिटी DSP के नेतृत्व में की गई छापेमारी में शनिवार देर रात 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मौके से कंडोम, शिलाजीत ,दर्द की दवा, शराब और बीयर जब्त किया गया है। यह स्पा 2022 से चल रहा है। छापेमारी में पुलिस ने लालपुर इलाके में स्पा सेंटर के आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया है।

SSP के निर्देश पर सिटी DSP के नेतृव में पुलिस ने रांची के लालपुर स्थित ली डिजायर मॉल स्थित बम्बू इंटरनेशनल स्पा सेंटर (Bamboo International Spa Center) में छापेमारी की। पुलिस के देखते ही स्पा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई।

छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में 14 लड़के-लड़कियां पकड़े गए। साथ ही स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई हैं। रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां मसाज सेंटर की आड़ में लंबे समय से सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था।

सिटी SP राजकुमार मेहता ने बताया की Spa Center की आड़ में लालपुर इलाके में Sex Racket का संचालन किया जा रहा था। सूचना के आधार पर सिटी DSP के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। इसमें कुल 14 लोग पकड़े गए हैं। इनमें से अधिकांश लड़कियां हैं।

इस मामले में पुलिस FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। लालपुर स्थित स्पा सेंटर से Thailand की तीन लड़कियों को भी पकड़ा गया है। तीनों लड़कियां जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त थी।

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि टूरिस्ट वीजा पर Thailand से लड़कियों को बुलाकर उनसे रांची में जिस्म का धंधा करवाया जा रहा था। फिलहाल जांच की जा रही है। 14 को जेल भेज दिया गया है। थाईलैंड की तीन गिरफ्तार युवतियों के एंबेसी को भी सूचना दे दी गई है।

spot_img

Latest articles

दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में हाई अलर्ट

Ranchi News: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद...

झारखंड में 13 नवंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर दस्तक दे चुकी है। मौसम...

CM हेमंत सोरेन ने ‘रन फॉर झारखंड’ को दिखाई हरी झंडी

Jharkhand 25th Foundation Day: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस का जश्न शुरू! मंगलवार को...

2 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर धराए, बाइक-नकदी जब्त

Palamu News: पलामू जिले की पुलिस ने मंगलवार को नशीली ब्राउन शुगर के साथ...

खबरें और भी हैं...

दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में हाई अलर्ट

Ranchi News: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद...

झारखंड में 13 नवंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर दस्तक दे चुकी है। मौसम...

CM हेमंत सोरेन ने ‘रन फॉर झारखंड’ को दिखाई हरी झंडी

Jharkhand 25th Foundation Day: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस का जश्न शुरू! मंगलवार को...