Exit Poll फर्जी, झारखंड में 10+ सीट जीतेंगे: चंपाई सोरेन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Exit Poll is Fake: दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन और सुप्रियो भट्टाचार्य रविवार देर शाम रांची लौटे।

रांची एयर पोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि Exit Poll फर्जी है। हम INDIA गठबंधन वाले 295 प्लस सीट लाने जा रहे हैं। दिल्ली में अगली सरकार INDIA गठबंधन की बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में हम 10 प्लस सीट जीतने जा रहे हैं। गांडेय विधानसभा सीट हम रिकार्ड मतों से जीतने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद गठबंधन दलों की बैठक दिल्ली में होगी जिसमें आगे का निर्णय लिया जाएगा। कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि Exit Poll के चक्कर में न पड़ें, चकरा जायेंगे। चार जून का इंतजार करें।

Share This Article