DJ हत्याकांड में बार संचालक सहित कई लोगों को 10 दिनों की मिली बेल, 26 मई को…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

DJ Murder Case : गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) ने 26 मई की देर रात राजधानी रांची के Extreme Bar में DJ संदीप प्रमाणिक के मर्डर मामले (Murder Case) में बार के संचालक सहित अन्य लोगों को 10 दिनों की बेल दे दी है।

बार के संचालक विशाल सिंह, पंकज अग्रवाल, उदय सिंह और रवि कुमार को बेल दी गई है।

शराब के नशे में हंगामा और लड़कियों के साथ छेड़खानी करने मामले में दो गुटों में मारपीट हुई थी।

इस घटना के कुछ देर बाद एक युवक हथियार लेकर पहुंचा जिसने DJ संदीप प्रमाणिक को गोली मार दी। गोलीबारी की घटना के बाद DJ संदीप को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई थी।

Share This Article