गिरिडीह में कुएं में डूबने से महिला की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा में शनिवार की सुबह स्नान करने गई महिला का पांव फिसल गया और वह कुएं में गिर गई।

इससे उसकी मौत हो गई है।

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।

बताया जाता है कि जामतारा निवासी अशोक महतो की पत्नी पेमिया देवी (40) सुबह घर का काम निपटा कर कुएं पर स्नान करने गई थी।

इसी दौरान कुएं में लगे लकड़ी से पैर फिसल गया और कुएं में गिर गई।

घटना की खबर लगभग आधे घंटे बाद उसके परिवार के एक महिला को तब हुई जब वह भी अपनी कुएं में नहाने गई और जैसे ही कुएं में बाल्टी डाली तो देखा कि उसकी गोतनी का शव पानी के ऊपर तैर रहा है।

शव देख वह इसकी जानकारी परिजनों व आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद ग्रामीण आए और शव को बाहर निकाला गया।

Share This Article