HomeUncategorizedमोदी कैबिनेट में TDP के तीन और JDU के दो मंत्री हो...

मोदी कैबिनेट में TDP के तीन और JDU के दो मंत्री हो सकते हैं शामिल, जानिए डिटेल…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Three ministers of TDP and two of JDU in Modi cabinet : रविवार को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार शपथ लेंगे।

इस बीच नई सरकार में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के विभिन्न घटकों के लिए मंत्रिपरिषद में हिस्सेदारी को लेकर BJP नेतृत्व और सहयोगी दलों के बीच गहन विचार-विमर्श चल रहा है।

सूत्रों बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली नई कैबिनेट में चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) को चार विभाग मिलेंगे, जबकि नीतीश कुमार की JDUNको दो पद मिलेंगे।

TDP के जिन चार नेताओं को PM मोदी की नई कैबिनेट में जगह मिल सकती है, उनमें से राम मोहन नायडू, हरीश बालयोगी और दग्गुमल्ला प्रसाद शामिल हैं।

एक Media Report के अनुसार, Nitish Kumar की जनता दल (यूनाइटेड) ने दो वरिष्ठ नेताओं में ललन सिंह और राम नाथ ठाकुर के नाम का प्रस्ताव रखा है। ललन सिंह बिहार के मुंगेर से लोकसभा के लिए चुने गए थे, जबकि राम नाथ ठाकुर राज्यसभा सांसद हैं। राम नाथ ठाकुर भारत रत्न से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं।

ऐसा समझा जा रहा है कि गृह, वित्त, रक्षा और विदेश जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अलावा शिक्षा और संस्कृति जैसे दो मजबूत वैचारिक पहलुओं वाले मंत्रालय BJP के पास रहेंगे, जबकि उसके सहयोगियों को पांच से आठ कैबिनेट पद मिल सकते हैं।

पार्टी के भीतर जहां अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे नेताओं का नए मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है, वहीं लोकसभा चुनाव जीतने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जैसे Shivraj Singh Chauhan, बसवराज बोम्मई, मनोहर लाल खट्टर और सर्बानंद सोनोवाल सरकार में शामिल होने के प्रबल दावेदार हैं।

spot_img

Latest articles

झारखंड को कोल ब्लॉक की नीलामी में फिर मिला कम प्रीमियम…

Jharkhand Commercial Coal Block : झारखंड को कमर्शियल कोल ब्लॉक की नीलामी में एक...

रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, लेकिन सेंट जेवियर कॉलेज के सामने अवैध पार्किंग पर ढील

रांची: शहर में लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। मेन रोड, कचहरी...

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां हुई तेज, नया डाटा बेस…

Ranchi Nagar Nigam News: रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब तेज हो...

खबरें और भी हैं...

झारखंड को कोल ब्लॉक की नीलामी में फिर मिला कम प्रीमियम…

Jharkhand Commercial Coal Block : झारखंड को कमर्शियल कोल ब्लॉक की नीलामी में एक...

रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, लेकिन सेंट जेवियर कॉलेज के सामने अवैध पार्किंग पर ढील

रांची: शहर में लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। मेन रोड, कचहरी...