बिना पोर्टफोलियो आलमगीर आलम के मंत्री बने रहने पर BJP ने उठाया सवाल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Raised Questions on Alamgir Alam: टेंडर कमीशन घोटाले में मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) जेल में हैं। उनके संसदीय और ग्रामीण विकास विभाग को मुख्यमंत्री ने अपने पास ले लिए हैं।

Alamgir Alam बिना Portfolio मंत्री बने रहेंगे। इस पर BJP ने सवाल उठाया है।

प्रदेश BJP के नेता शिवपूजन पाठक ने कहा कि अब जब आलमगीर आलम के पास कोई मंत्री पद नहीं है तो उनकी सैलरी और बाकी सुविधाओं का क्या होगा,यह मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि किसी मंत्री का विभाग वापस लेना या उनके विभाग में फेरबदल करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।

उन्होंने कहा कि वैसे भी आदर्श आचार संहिता समाप्त होने पर आलमगीर आलम इस्तीफा देने ही वाले थे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव मनोज पांडेय ने आलमगीर आलम से विभाग वापस लेने पर कहा कि इसकी गलत व्याख्या करने की जरूरत नहीं है।

Share This Article