Homeझारखंडरांची में शासकीय भूमि खरीद अफगानी नागरिक ने करा ली रजिस्ट्री, खुलासे...

रांची में शासकीय भूमि खरीद अफगानी नागरिक ने करा ली रजिस्ट्री, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के राज में राजधानी रांची में शासकीय भूमि को लेकर घोटालों का खुलासा हुआ है।

अफगानी नागरिक ने जमीन खरीद कर अपने नाम पर रजिस्ट्री करा ली। अफगानी नागरिक की पहचान गुलाम सरवर खान के रूप में हुई है। उसने रांची के कांके रोड स्थित कटहलगोंदा मौजा में 91 डिसमिल जमीन खरीद ली।

लेकिन जब होल्डिंग के लिए रांची नगर निगम में आवेदन दिया, तो निगम ने यह कहते हुए उसके आवेदन को रिजेक्ट कर दिया कि अफगानी नागरिक के नाम पर होल्डिंग जारी नहीं की जा सकती है।

इसी बीच एक दूसरा दावेदार सामने आ गया, जिसने खुद को उस जमीन का रैयत घोषित कर जमीन से संबंधित दस्तावेज पेश कर दिया।

अफगानी नागरिक ने उस जमीन पर विवाद बढ़ता देख उसकी रजिस्ट्री देवघर के तीन और रांची के एक व्यक्ति को कर दी। चूंकि यह जमीन सरकारी प्रकृति की है तो उसकी रजिस्ट्री कैसे हो गई।

लिहाजा रजिस्ट्री कार्यालय से लेकर अंचल कार्यालय तक के तत्कालीन पदाधिकारी और कर्मचारी संदेह के घेरे में हैं।

गुलाम सरवर अफगानिस्तान के गजनी जिले के खैरकोट का रहने वाला है। वह 1953 भारत में आया था।

उसने अपना पता रांची के रातू के काठीटांड़ स्थित हुरहुरी में बताते हुए कांके रोड के कठहरगोंदा में 91 डिसमिल जमीन खरीद ली।

उसने नगर निगम में होल्डिंग के लिए दिये आवेदन में बताया कि उसका कठहरगोंदा गांव में मकान, बाड़ी और आंगन है। उसके प्लॉट की मालगुजारी, छप्परबंदी रसीद भी कट रहा है।

उसके आवेदन को 11 अप्रैल 1988 को नगर निगम ने यह आदेश देते हुए खारिज कर दिया कि आवेदक गुलाम सरवर भारतीय नहीं अफगानी नागरिक है।

इसके बाद वर्ष 2016 में गुलाम सरवर ने उक्त जमीन को रजिस्टर्ड डीड के जरिये देवघर के शिवशंकर वर्णवाल, राम बल्लभ वर्णवाल, परमानंद पंडित के अलावा रांची के तुलसी प्रसाद केजरीवाल को बेच दी।

जब खरीदारों ने दाखिल खारिज के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दिया तो वह जमीन सरकारी प्रकृति की निकली। रांची उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है।

अगर यह जमीन कैसरे हिंद की है और उसकी खरीद-बिक्री हो रही है तो यह गंभीर मामला है। इसकी जांच होगी और जो भी दोषी होंगे, उनपर कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...