परीक्षाओं में पेपर लीक को नहीं रोक सकते या रोकना नहीं चाहते मोदी, राहुल गांधी ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rahul Gandhi on Paper Leak case : पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है। इस बीच पार्टी सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार को घेरा और कहा- प्रधानमंत्री पेपर लीक होने से रोक नहीं पाए।

उन्होंने कहा कि NEET पेपर और UGC-NET के पेपर लीक हुए। हर परीक्षा में धांधली हो रही है। पेपर लीक मुद्दे को हम सांसद में उठाएंगे। पेपर लीक होने का नुकसान लाखों छात्रों को उठाना पड़ा है।

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने आगे कहा कि पेपर लीक मामले में जो भी शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बिहार में पेपर लीक मामले की जांच होनी चाहिए।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज

केंद्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि NEET पेपर और UGC-NET के पेपर लीक हुए हैं। पहले कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की लड़ाई रोक दी थी।

इजराइल और गाजा की लड़ाई को भी Narendra Modi ने रुकवाने का काम किया है, लेकिन किसी न किसी कारण देश में जो पेपर लीक हो रहे हैं, उन्हें नरेंद्र मोदी नहीं रोक पा रहे या फिर रोकना नहीं चाहते हैं।

Share This Article